Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गुजरात के बोडेली में 5 वर्षीय बालिका की नरबलि से सनसनी
gujrat, Sensation , human sacrifice

छोटा उदेपुर । जिले की बोडेली तहसील के पाणेज गांव में एक कथित तांत्रिक पर 5 वर्षीय बालिका की नरबलि देने का आरोप लगा है। कथित तांत्रिक ने दिनदहाड़े कई लोगों के सामने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बालिका को खींच कर अंदर ले गया और घर के अंदर बालिका का सिर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी फिर उसका खून मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार जिले के पाणेज गांव में सोमवार सुबह सीता (5) नामक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। सीता की माता और भाई बाहर कपड़े धो रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला कथित तांत्रिक लालो आया और वह बालिका को जबरदस्ती पकड़कर अपने घर में खींच कर ले गया। इसी बीच बच्ची ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां भी दौड़ी आई। माता ने भी शोर कर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया, लेकिन कथित तांत्रिक के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर सभी डरे-सहमे खड़े रह गए और किसी ने बालिका को बचाने की कोशिश नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार आरोपित बच्ची को खींचकर अपने घर ले गया और बालिका के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपित ने मंदिर की सीढ़ियों पर उसका खून चढ़ा दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना के संबंध में छोटा उदेपुर के एसीपी गौरव अग्रवाल ने बताया कि आरोपित बच्ची को अपने घर के अंदर के छोटे से मंदिर के पास ले गया। इसके बाद बच्ची के गले पर कुल्हाड़ी मारकर माैत के घाट उतार दिया। बाद में आराेपित खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर बाहर आया और उसने खून काे मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया। उन्हाेंने कहा कि अभी प्राथमिक तौर पर मामला नरबलि का लग रहा है। आरोपित थोड़ा विकृत परिस्थित का लग रहा है। इस वजह से ऐसा हो सकता है कि उसने यह गुनाह किया हो।




 

MadhyaBharat 10 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.