Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में पुलिस ने इनोवा कार से बरामद किया साढ़े चार करोड़ रुपये
raipur, Police recovered , Innova car

रायपुर । रायपुर 12 मार्च (हि.स.)। राजधानी रायपुर के आमानाका में बीती देर रात चैकिंग पॉइंट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये नगद बरामद किया है। नगद के साथ पुलिस ने 2 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी आईपीएस अमन झा ने बताया कि सफेद इनोवा (नंबर 23 BH 8886 J) कार से रायपुर से करीबन साढ़े चार करोड़ रुपये नगद लेकर महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इनोवा कार के अंदर अलग से डेक बनाकर नगद रकम को छुपाया गया था। कार चालक और उसके सहयोगी ने रकम की कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे जांच की जा रही है।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमानाका में चैकिंग पॉइंट बनाकर आरोपितों को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार था। जिसने पूछताछ में बताया की पैसे के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। नागपुर के पास से उन्हें गाड़ी को बदलने के लिए कहा गया था।पुलिस को शक है कि यह रकम हवाला या सट्टे से संबंधित हो सकती है।

इस मामले आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी अमन झा ने बताया की बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद किया गया है।

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.