Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
होली के दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में नमाज 2 बजे से 3 बजे के बीच
raipur,   Holi, Friday prayers

रायपुर ।छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने होली के दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में नमाज के वक्त में बदलाव किया गया है।ज्यादातर मस्जिदों में दोपहर एक बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। शुक्रवार को होली है, इस वजह से यह बदलाव किया गया है। सभी मस्जिदों के पदाधिकारी को इस संबंध में वक्फ बोर्ड की ओर से पत्र भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आज बताया, सामाजिक समरसता बनी रहे, इस वजह से यह फैसला लिया गया है।इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज पढ़ते हैं। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। इस नमाज को पढ़ने के लिए नमाजी मस्जिद के लिए निकलेंगे ।किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है।सलीम राज ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है।छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगे कहा कि, आदेश के बाद अगर कोई मौलाना या मुतवल्ली जुमे की नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि, भले ही मौलवियों के भाषण सामाजिक होते हों, लेकिन कुछ ऐसे विषय भी है जो भड़काऊ होते हैं और उनका लोगों पर गलत प्रभाव भी पड़ता है।भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग मिल जुलकर त्यौहार मनाते हैं और इस शांतिपुर वातावरण को कायम करने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

 

शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नौमान अकरम हामिद ने बताया कि शहर की हलवाई लाइन जामा मस्जिद में जुमे के दिन दोपहर बाद 2.30 बजे जुमे की नमाज का समय तय किया है। चूंकि इस क्षेत्र में हिंदू भाई सबसे अधिक होली खेलते हैं, उसका ध्यान रखा है। शहर की सभी मस्जिदों में नमाज के लिए एक-एक घंटा समय आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।समाज प्रमुखों का कहना है कि सुबह से दोपहर तक लोग ज्यादा होली खेलते हैं, इसे देखते हुए जुमे की नमाज का समय शहर की सभी मस्जिदों में एक घंटा आगे बढ़ाया गया है।

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.