Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भूपेन्द्र सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के बीच हुई तीखी नोकझोंक
bhopal,  Bhupendra Singh and, Hemant Katare

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में लंच के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई।राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के बीच सीधी तीखी नोकझोंक हुई। बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पीछे जा रही है। कांग्रेस पार्टी हिंदुओं का अपमान करती है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने बयान का विरोध करते हुए इसे कार्यवाही से विलोपित करने के लिए कहा। हंगामे की स्थिति बनने पर स्पीकर ने कहा कि अगर कोई बात ​​​​​​आपत्तिनजक है, तो उसे विलोपित कर दिया जाएगा।

पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को बलात्कारी और चोर कहा। सौरभ शर्मा की नियुक्ति के मामले से चर्चा शुरू करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति गलत है। आरक्षक की नियुक्ति होती है तो वह 7 माह तक पोस्टिंग नहीं पाता है। उन्होंने कहा-मेरे कार्यकाल में उसकी नियुक्ति नहीं की गई, ना ही पोस्टिंग की गई है तो वह दोषी कहां से हो गए। मेरे समय में सौरभ शर्मा की नियुक्ति किसी चेक पोस्ट पर नहीं हुई। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के चेक पोस्ट को बंद करने का फैसला उनके कार्यकाल में 12 सितंबर 2017 को  जारी हुआ था, जिसे वे सदन के पटल पर रख रहे हैं।

इसके बाद उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ। एक महिला पत्रकार के साथ बलात्कार के मामले में ऑफिशियल रिपोर्ट में बलात्कार होना पाया गया। जबकि डीएनए रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। सिंह ने यह भी कहा कि-हाईकोर्ट के एक जज ने उनके मामले में सुनवाई करने से मना कर दिया और कहा कि इतना दबाव है की सुनवाई नहीं कर सकूंगा। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाकर कहा कि ऐसी परंपरा गलत है। इसके लिखित में सूचना दी जानी चाहिए। जब काफी देर तक बहस चली तो अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा-दिखा लेंगे और अगर कुछ ज्यादा गड़बड़ बातें होंगी तो उसे कार्यवाही से विलोपित कराएंगे। क्योंकि कल सदन में हेमंत कटारे ने भूपेंद्र सिंह का नाम लिया था, इसलिए आज वह स्पष्टीकरण दे रहे हैं। इसके बाद पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे की पत्नी, और उनकी मां पर ईओडब्ल्यू में भी केस दर्ज है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष का कोई प्रावधान नहीं है, फिर यह फर्जी उपनेता प्रतिपक्ष बनकर घूम रहे हैं।

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.