Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाब पुलिस ने आईएसआई आतंकी के तीन गुर्गे पकड़े
chandigarh, Punjab police arrested , ISI terrorist

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की टीम ने पाकिस्तान में बैठे आईएसआई आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों  को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महाराष्ट्र के और एक पंजाब के रोपड़ का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से एक पंप एक्शन गन और एक पिस्तौल बरामद की है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने पाकिस्तान स्थित बीकेआई आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के नेटवर्क के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी नांदेड़, महाराष्ट्र, शुभम खेलबुड़े निवासी नांदेड़ (महाराष्ट्र) और गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी रायपुर, थाना नूरपुर बेदी (रोपड़) के रूप में हुई है।
यादव ने कहा कि जगजीत उर्फ जग्गी ने 10 फरवरी को नांदेड़ में हुई एक हत्या में शामिल शूटरों के लिए राशन, सुरक्षित पनाहगाह और समन्वय की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसकी साजिश सीमा पार से रिंदा ने रची थी। पुलिस जांच के दौरान जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा की भूमिका का भी पता चला है, जो रिंदा का पुराना साथी है, जिसने आरोपितों के लिए पंजाब में सुरक्षित पनाहगाह की व्यवस्था की थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस और एक 12 बोर की पंप एक्शन गन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.