Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नासा के विल्मोर और विलियम्स के घर लौटने का रास्ता साफ
washington, SpaceX

वाशिंगटन । नेशनल एयरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में पिछले साल से फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया। इस प्रक्षेपण के बाद नासा के विल्मोर और विलियम्स के घर लौटने का रास्ता साफ हो गया है। इन अंतरिक्ष यात्रियों के 19 मार्च तक लौटने की उम्मीद है। क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन अंतरिक्ष यान ले जाने वाले फाल्कन 9 रॉकेट ने नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से शुक्रवार शाम 7ः03 बजे उड़ान भरी।
सीएनएन की खबर के अनुसार, नासा के सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून में आईएसएस पर फंस गए थे। विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में आईएसएस के मिशन पर गए थे। यह मिशन आठ दिन का था। बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण वह नहीं लौट पाए।
मिशन को लॉन्च करने से कुछ घंटे पहले एक्स पर नासा ने कहा कि क्रू 10 के शनिवार (15 मार्च) को स्टेशन से जुड़ने के बाद क्रू9 के निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोरबुनोव कुछ दिनों बाद पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। नासा ने कहा कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो विलियम्स, विल्मोर, हेग और गोरबुनोव क्रू-9 अंतरिक्ष यान पर चढ़ेंगे और 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।
इससे पहले नासा ने 13 मार्च को में क्रू-10 को लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन लॉन्चिंग पैड पर तेज हवाओं और बारिश के कारण मिशन में देरी करनी पड़ी। इसके अलावा स्पेसएक्स के इंजीनियरों को लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39 ए में फाल्कन 9 रॉकेट के लिए ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ एक हाइड्रोलिक सिस्टम समस्या का सामना करना पड़ा।

 

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.