Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिन में प्रचंड गर्मी व रात में सर्दी-वायरल बुखार की चपेट में आ रहे लोग
balrampur, People are suffering , viral fever

बलरामपुर । मौसम में हो रहे बदलाव के बीच लोगों को सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। वर्तमान समय में दिन में प्रचंड गर्मी और रात में सर्दी हो रही है। बदलते मौसम का असर बच्चे और बूढ़े के ज्यादा ऊपर देखने को मिल रहा है। लोग तेजी से बीमार पड़ रहे है। ऐसे समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसान साबित हो सकता है।

 

फाल्गुनी बयार के बीच दिन के मौसम में तेज गरमाहट बढ़ती जा रही है। बलरामपुर जिले में मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 18 डिग्री सेल्सियस के अंतर के कारण लोग सर्दी, जुकाम व बुखार के शिकार हो रहे है।

 

बलरामपुर ब्लॉक के बीएमओ डॉ. अनुज कुमार टोप्पो ने बताया कि, फिलहाल हम सभी को एक्सपोजर से बचना चाहिए। बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करें। मौसमी बीमारी को लेकर सभी अस्पतालों में हमारी तैयारियों पूरी हैं।

 

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.