Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य ईडी के दफ्तर में होंगे पेश
raipur,   Bhupesh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को समन जारी किया है। चैतन्य बघेल आज शनिवार काे ईडी के दफ्तर में पेश होंगे। चैतन्य सोमवार को हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और सबूतों के संबंध में जानकारी देंगे।


उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार 10 मार्च को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित राज्य भर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई कथित 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई। छापेमारी के दौरान ईडी ने करीब 30 लाख रुपये नकद, कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे।

ईडी के अनुसार चैतन्य बघेल इस घोटाले से उत्पन्न आय के संभावित लाभार्थियों में से एक हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि 2019 से 2022 के बीच, भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में शराब नीति में हेरफेर कर एक सिंडिकेट ने अवैध रूप से कमाई की। इस मामले में पहले भी कई बड़े नाम, जैसे पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर और अन्य गिरफ्तार हो चुके हैं।

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.