Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत
raipur, BJP Mahila Morcha, road accident

रायपुर /दुर्ग ।होली के दिन दुर्ग जिले में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की 23 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक की दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि ऋचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ राजनंदगांव बायपास रोड पर ढाबे में खाना खाने के बाद वापस दुर्ग लौट रहे थे । तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।कार में तीन युवक भी सवार थे। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।घायल युवकों का इलाज जारी है।अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कार कौन चला रहा था। इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक गाड़ी से निकलकर शराब की बॉटल लेकर झाड़ियों में फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हादसे की जांच में पुलिस जुट गई है।

 

इस एक्सीडेंट में ऋचा गंभीर रूप से घायल हो गई थी । सिर पर गंभीर चोट की वजह से तुरंत रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया । सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही उनके मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गई थीं। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

 

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.