Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में युवक की दिनदहाड़े हत्या
bhopal,  young man  murdered, broad daylight

भाेपाल । राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह किन्नराें ने चाकू से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। धारदार हथियार से गला रेतकर सीने पर चाकू से वार किए गए। पूरा मामला तलैया थाना क्षेत्र का है। अब किस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

जानकारी अनुसार वारदात रविवार सुबह करीब आठ बजे बैंड मास्टर चौराहे की है। मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप किन्नरों पर है। हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद क्या था? मृतक के भाई ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन उसे घर के पास खड़ी कर बाइक से निकल गए। करीब 8.30 बजे हमें सूचना मिली कि गंभीर रूप से घायल आदिल सड़क पर पड़ा है। हम मौके पर पहुंचे और आदिल को हमीदिया अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से तलैया थाना महज 200 मीटर दूर है। आदिल की शादी 22 फरवरी को हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले आदिल के भाई आमिर बरखेड़ी का मर्डर जहांगीराबाद इलाके में हुआ था।

 
वहीं प्रत्यक्षदर्शी मुन्नवर अली ने कहा, 'मैंने देखा कि चार किन्नर आदिल को लात-घूंसे मार रहे थे। हमने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। झगड़े में एक किन्नर को भी चोट लगी है। एक अन्य के हाथ में जख्म हुआ है। इस पूरे मामले काे लेकर थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया, 'प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किन्नरों ने चाकू मारकर आदिल को घायल किया था। मामले की विवेचना जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदेहियों को भी चोट आई है, वे इलाज के लिए गए हैं। उन्हें पुलिस जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।"

 

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.