Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रदूषण पर हालिया वैश्विक रिपोर्ट पर जयराम रमेश ने साधा सरकार पर निशाना
new delhi, Jairam Ramesh , targeted the government

नई दिल्ली । स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता से संबन्धित प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएआईआर की हालिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्हाेंने कुछ सुझाव दिए हैं। पार्टी नेता कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में तेजी से वायु गुणवत्ता की स्थिति बिगड़ी है। इसके पीछे सरकार की उदासीनता व नीतिगत अराजकता है।


कांग्रेस नेता रमेश ने आरोप लगाया है कि सरकार वायु प्रदूषण से जुड़ी मृत्यु दर की समस्या को नकारती आ रही है। प्रदूषण को कम करने के लक्षित कार्यक्रमों पर्याप्त धन आवंटन, आवंटित संसाधनों का उचित उपयोग और धन के दुरुपयोग की समस्या से जुझ रहे हैं। सरकार को आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट कदम उठाने चाहिए।


उल्लेखनीय है कि आईक्यूएआईआर की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का पांचवां सबसे प्रदूषित देश है। दुनिया के एक साै सबसे प्रदूषित शहरों में से 74 शहर भारत में हैं। मेघालय के बर्नीहाट के बाद राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।


कांग्रेस महासचिव जयराम ने सुझाव दिया है कि भारत के व्यापक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण से जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट को सरकार को स्वीकार करना होना चाहिए। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम(एनसीएपी) के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले फंड में भारी वृद्धि करनी चाहिए। ठोस ईंधन जलने, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और औद्योगिक उत्सर्जन जैसे उत्सर्जन के प्रमुख स्रोतों पर ध्यान पुनः केन्द्रित करना चाहिए। हर भारतीय शहर के लिए सटीक डेटा निगरानी क्षमता दी जानी चाहिए, कोयला बिजली संयंत्रों के लिए वायु प्रदूषण मानदंडों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) की स्वतंत्रता बहाल की जानी चाहिए।

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.