Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिजली विभाग के स्टोर में लगी भयंकर आग
raigarh,   huge fire broke out, electricity department store

रायगढ़ । कोतरा रोड स्‍थ‍ित ब‍िजली व‍िभाग के स्‍टोर में आज सोमवार को लगभग साढ़े नौ से दस बजे के दौरान भयंकर आग लग गई। इसकी सूचना तत्‍काल ब‍िजली व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों सह‍ित पुल‍िस प्रशासन व अग्‍न‍िशमन वि‍भाग को दी गई। फ़ायर ब्रिगेड विभाग की टीमें लगभग चार घंटे से आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

 

जानकारी के अनुसार कोतरा रोड क्षेत्र में बिजली विभाग के गोडाउन में सैकड़ों की तादाद में ट्रांसफॉमर्स को डंप करके रखा गया था। इन्हीं ट्रांसफॉमर्स में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मिनटों में आग का स्वरूप विकराल हो गया। आसमान में काला धुंआ काफी दूर से द‍िखाई दे रहा था। पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के अलावा कई उद्योगों की फ़ायर ब्रिगेड विभाग की सक्रियता से आग पर काबू पाने की होड़ मच गई। लगभग चार घंटे बीत चुके हैं, फिर भी आग पर क़ाबू नहीं पाया जा सका है। हवाओं का रुख़ तेज़ होने के कारण आग लगातार फ़ैलती जा रही है, जिससे बिजली विभाग की इस गोडाऊन से लगे रिहायशी इलाक़ों में ख़तरा बढ़ता जा रहा है।

 

इस दौरान कलेक्टर, एसपी सहित बिजली विभाग के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। घटना का कारण फ़िलहाल ज्ञात नहीं है। अग्निकांड में हुए नुक़सान का आंकलन करोड़ों में बताया जा रहा है।

ग़ौरतलब है कि बीते वर्ष 2023 के फ़रवरी महीने की 15 तारीख़ को भी बिजली विभाग के इसी गोदाम में भीषण आग लगी थी, जिस पर फड़ी मशक्कत के बाद क़ाबू पाया जा सका था। उसी जगह आज के भयंकर अग्निकांड ने साबित कर दिया है कि बिजली विभाग ने दो साल पहले की घटना से सबक़ नहीं लिया, जिसके कारण एक बार फिर भयंकर अग्निकांड का सामना करना पड़ रहा है।

MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.