Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
बिल गेट्स ने की शिवराज सिंह से मुलाकात
new delhi, Bill Gates ,met Shivraj Singh

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स के बीच सोमवार को कृषि भवन में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि हमने कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। गेट्स फाउंडेशन के सहयोग व प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि भारत व गेट्स फाउंडेशन के बीच साझेदारी को और गहरा करने की असीम संभावनाएं हैं, विशेषकर डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी एवं जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्र में।

 

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा आजीविका मिशन महिला सशक्तीकरण का आंदोलन बन गया, जिसने महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। बिल गेट्स ने कहा कि भारत में हो रहा कृषि अनुसंधान श्रेष्ठ है, जिससे बाकी दुनिया को भी फायदा हो सकता है। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बिल गेट्स से कहा कि भारत, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत 'सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः' और ‘परहित सरिस धरम नहिं भाई’ के विचार में विश्वास करता है। उन्होंने आशा जताई कि हम गेट्स फाउंडेशन व अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर विश्व के तमाम देशों में, खासकर गरीब और पिछड़े क्षेत्रों की मदद करने के लिए नवाचार, तकनीक तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देकर भूखरहित, सशक्त और आत्मनिर्भर विश्व के निर्माण में योगदान देंगे।

 

बैठक में बिल गेट्स ने भारत में हो रहे कृषि अनुसंधान की सराहना करते हुए कहा कि इससे पूरी दुनिया को बहुत फायदा हो सकता है, जिस पर शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी बेस्ट प्रेक्टिसेस दुनिया के साथ साझा करने में हमें बहुत खुशी होगी। चौहान ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन ने कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ साझेदारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, विशेष रूप से जी-20 के दौरान तथा डिजिटल एग्रीकल्चर एवं एग्रीकल्चर क्रेडिट में तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराकर, जिसके लिए आभार जताया, साथ ही कहा कि गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, कृषि, पोषण व गरीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ये लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं, हमारी परंपरा ऐसे महानुभावों का सम्मान करना सिखाती है।

 

MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.