Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
चलते ट्रक के केबिन में लगी आग
shivpuri,Fire broke out, cabin of a moving truck

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एनएच-27 पर मंगलवार सुबह एक चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। समय रहते चालक ने ट्रक काे राेककर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दाैरान मौके पर गुजर रहे दाे पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

जानकारी के अनुसार घटना अमोला हाईवे चौकी क्षेत्र में हुई। ट्रक क्रमांक यूपी 35 बीटी 9225 उन्नाव से संतरा लेने नागपुर जा रहा था। इस दाैरान अचानक केबिन में आग भड़क उठी। हाईवे से गुजर रहे आरक्षक अर्जुन रावत और नागेंद्र जाट ने तत्काल चौकी प्रभारी सतीश जयंत को सूचना दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रक चालक गुरु प्रसाद ने बताया कि वायरिंग में स्पार्किंग के कारण केबिन में आग लगी थी। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

MadhyaBharat 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.