Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नागपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया
mumbai,Curfew imposed ,some areas of Nagpur

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में नागपुर हिंसा पर कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सब सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश हो रहा है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी महाराष्ट्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को सुबह के समय औरंगजेब की कब्र के विरुद्ध प्रदर्शन किया था और औरंगजे की कब्र का प्रतीकात्मक पुतला जलाया था। इसके बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पूरी तरह से शांति थी, लेकिन शाम को अचानक $अफवाह फैलाई गई कि औरंगाबाद की कब्र का प्रतीकात्मक पुतला जलाते समय धर्म विशेष के प्रतीक को भी जला दिया गया। इसके बाद महाल, हंसापुरी और भालदरा इलाके में पथराव शुरु कर दिया गया। इस घटना में 31 पुलिस कर्मी और 5 सामान्य नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस वालों तीन डीसीपी लेवल के अधिकारी घायलों में शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस घटना में पुलिस सीसीटीवी और वीडियों के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस ने आधा ट्राली से ज्यादा पत्थर और धारदार हथियार घटनास्थलों से बरामद किया गया है, जिससे यह लगता है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है। इसलिए राज्य सरकार पुलिस पर हुए हमले को तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.