Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विकास और विश्वास से मार्च 2026 तक देश और बस्तर होगा नक्सल मुक्त : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur,   development and trust,   Arun Saw

रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मंगलवार काे रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, औरंगजेब एक क्रूर आक्रमणकारी रहा है। पूरी दुनिया जानती है कि उसने हिंदुओं पर अत्याचार किया है, इसलिए उस क्रूर हमलावर के प्रति किसी को भी सम्मान और सहानुभूति नहीं रखनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश और बस्तर को नक्सलवाद मुक्त करने का कदम उठाया है, उस दिशा में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों का आत्मसमर्पण हो रहा है। लोगों में शांति और सद्भावना बनाने के लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ बस्तर में विकास के काम भी लगातार किए जा रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर निश्चित ही चर्चा की होगी और हमने जो नक्सल पुनर्वास राहत नीति बनाई है, उसके बारे में भी जानकारी दी होगी। आगामी सरकार की हमारी क्या योजनाएं हैं, उन पर भी जरूर चर्चा हुई होगी।

कानून व्यवस्था पर साव ने कहा कि, कौन पर्दे के पीछे साजिश और षडयंत्र रच रहा है। प्रदेश में कौन कानून व्यवस्था बिगाड़ रहा है, इसे जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार पूरी तरह कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में सक्षम है। उन्होंने कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी बैठक से जनता को कोई लाभ नहीं होगा। ये पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार की एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ेंगे।

 

MadhyaBharat 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.