Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
माता टीला डेम में डूबे छह लोगों के शव बरामद
shivpuri,Bodies of six , Tila Dam recovered

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में माता टीला डैम में मंगलवार को डूबे 7 ग्रामीणों में से छह की लाश बुधवार को बरामद कर ली गई हैं। अभी एक बच्चा लापता है, जिसकी तलाश जारी है। रात से लेकर सुबह तक लगातार एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। जिसकी मॉनिटरिंग एएसपी सुधीर मुले कर रहे हैं। मौके पर विधायक प्रीतम लोधी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़ सहित टीम मौजूद है। उन्होंने पुष्टि की।

 

इधर नाव में सवार जॉनसन नाम के एक बच्चे ने पूरी घटना बयां की, उसने बताया कि नाव में अचानक पानी भरने लगा था, जिससे महिलाएं घबरा गई और पीछे की तरफ जाने लगी। इस दौरान नाव का बैलेंस बिगड़ा और वो पलट गई। बच्चे ने बताया कि नाव चलाने वाले दो नाविक भी कूद कर बाहर निकल गए। जिसके बाद सभी पानी में डूबने लगे। बच्चे ने बताया कि उसने और उसके साथ मौजूद लोगों ने हाथ पांव मारे, जिससे वे पानी में डूबने से बचे रहे। इसी दौरान उन्हें मदद मिली और 8 लोगों को पानी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चे ने बताया कि घटना में उसकी दादी और बहन भी पानी में डूब गई। नाव में कुल 15 लोग सवार थे।

MadhyaBharat 19 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.