Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
balrampur, Bharatiya Mazdoor Sangh, six point demands

बलरामपुर । भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला इकाई के द्वारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव, संभाग प्रभारी प्रत्यूष केसरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष प्रियंका मानिकपुरी के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांग को लेकर मंगलवार की शाम को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बलरामपुर स्थानीय साप्ताहिक बाजार परिसर में किया गया। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा छह सूत्री मांगों के समर्थन में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

 

भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी प्रत्यूष केसरी ने आज बुधवार को बताया कि भारतीय मजदूर संघ की छह सूत्रीय मांगे हैं जिनमें ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 5000 तत्काल की जाए व अंतिम तौर पर वेतन का 50 प्रतिशत व महंगाई राहत पेंशन का भुगतान किया जाए। सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। बीमा वित्तीय क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश पर रोक लगाई जाए। स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए। असंगठित क्षेत्र हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए। केसरी ने बताया कि मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौपा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी छह मांग जायज है सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए।

 

MadhyaBharat 19 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.