Since: 23-09-2009

  Latest News :
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   खलघाट टोल पर किसानों का प्रदर्शन.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   मैनपाट में बक्साइट खदान की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का उग्र विरोध.  
छत्तीसगढ़ में भी है औरंगज़ेब प्रेमी : देवजी भाई पटेल
raipur, Aurangzeb lovers, Chhattisgarh to

रायपुर । पिछले कुछ दिनों से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू संगठनों ने मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को तोड़ने की मांग की। इसी बीच सोमवार को विहिप एवं बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों के राज्यव्यापी प्रदर्शन की प्रतिक्रिया में नागपुर में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं घटी। वहीं अब इस मामले काे लेकर छत्तीसढ़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने आज गुरुवार काे औरंगज़ेब मुद्दे पर ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है। देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि, छत्तीसगढ़ में भी औरंगी नस्ल हैं। बस सांय-सांय निपट ना जाएं इस डर से फन नहीं फैला रहे। औरंगज़ेब को आतंकी नहीं मानना अपने आप में देश द्रोह है। 4 सदी बाद जिसकी कब्र की वजह से हिंदुओं पर इतनी हिंसा और सनातन जनहानि हो रही है, उसके जिंदा रहते हिंदुओं का क्या हाल होता होगा।


पूर्व विधायक देवजी भाई लगातार अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं, औरंगज़ेब विषय पर छत्तीसगढ़ से ये बड़ी प्रतिक्रिया आई है। सरकार की पीठ थपथपाने वाले ट्वीट में देवजी भाई ने सायं-सांय सरकार के कानून व्यवस्था को 10 में 10 नंबर दिए हैं।

MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.