Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने पंडरीपानी से नक्‍सल‍ियों का छिपाया आठ लाख रुपये और ह‍थ‍ियार क‍िया बरामद
gariaband,   Chhattisgarh, security forces

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने की द‍िशा में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का छिपाया हुआ धन और हथियारों का जखीरा बरामद क‍िया है। अब सुरक्षाबल जंगलों में छिपे माओवादी और उनके धन, हथियार समेत सभी सोर्स का एक के बाद एक खात्मा क‍र रहे हैं। पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरीपानी से नक्सलियों के जमीन में छिपाया गया आठ लाख कैश और हथियारों समेत नक्सल साहित्य बरामद किया है। पुलिस नक्सलियों को कैश देने वाले सोर्स का भी पता लगाने में जुट गई है।


गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने शुक्रवार काे पत्रकाराें से बातचीत में बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरीपानी के पहाड़ी इलाके में नक्‍सल‍ियों के धमतरी, गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के द्वारा उगाही की रकम छिपा कर रखी गयी थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस, कोबरा बटालिया ,सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। सुरक्षाबलों की टीम 20 मार्च सुबह को बतायी गई जगह पर पहुंची और पेड़ के नीचे खुदाई कराई, जिसमें एक सफेद बोरी मिली। टीम ने सावधानी के साथ इसकी जांच की तो, उसके अंदर से टिफिन के डिब्बे में आठ लाख रुपये नकद और 13 जिलेटिन और नक्सली साहित्य समेत अन्य समाग्री बरामद हुई।

 

उल्‍लेखनीय है क‍ि जनवरी 2025 के शुरुआत से ही गरियाबंद पुलिस को नक्सली मोर्चे में सफलता मिल रही है। इस इलाके में जनवरी माह में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सेंटर कमेटी सदस्य चलपति समेत 16 नक्सली मार गिराए गए थे। फरवरी में हथियारों को नष्ट किया गया। इसके बाद मार्च माह में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। अब पुलिस गाड़े हुए धन तक पहुंच गई है। गरियाबंद जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने में सफल हुई है।

MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.