Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
असम की जेल में बंद अमृतपाल सिंह के 7 साथी पंजाब में शिफ्ट
chandigarh, Amritpal Singh, Punjab

चंडीगढ़ । पंजाब में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथी गुरुवार देर रात अमृतसर पहुंचे। रात में ही पुलिस ने उन्हें अज्ञात जगह सेफ हाउस में रखा। शुक्रवार सुबह उन्हें अमृतसर के अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

 

सुबह 10 बजे कोर्ट खुलने के समय से दो घंटे पहले ही 8 बजे अमृतपाल के साथियों भगवंत सिंह उर्फ 'प्रधानमंत्री' बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान को लेकर पुलिस कोर्ट में पहुंची। सुरक्षा के चलते कोर्ट परिसर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया।

 

पुलिस ने इस दौरान 7 दिन की रिमांड की मांग रखी थी लेकिन कोर्ट से उन्हें 4 दिन का ही रिमांड दिया गया। पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपियों का रिमांड हासिल कर हथियारों को रिकवर किया जाना है। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन रिकवर किए जाने हैं ताकि उनकी जांच की जा सके। 

 

अमृतपाल के सातों साथियों को पंजाब पुलिस दो जत्थों में डिब्रूगढ़ से दिल्ली लेकर आईं। आज सुबह अमृतपाल के साथियों को अमृतसर के अजनाला कोर्ट में पेश कर फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के लिए रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस की ओर से पंजाब लाए गए आरोपियों में भगवंत सिंह उर्फ 'प्रधानमंत्री' बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान के नाम शामिल है।

 
MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.