Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मां शीतला को सहस्त्र धारा जलाभिषेक कर श्रध्दालु ने की सुख-समृध्दि की कामना
dhamtari,   happiness and prosperity , Mother Sheetla

धमतरी । शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर दानीटोला स्थित शीतला मंदिर में 22 मार्च को मां शीतला को सहस्त्र धारा अखंड जलाभिषेक करने श्रध्दालु की भीड़ लगी रही। श्रध्दालुओं ने माता को जल अर्पित कर सुख-समृध्दि की कामना की।

माता को जल अर्पित करने मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। धीवर समाज के महासंरक्षक परमेश्वर फूटान, अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद जगबेड़हा ने जानकारी देते हुए की मां शीतला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की अधिष्ठात्री देवी है। मां शीतला को जल अर्पण करने से विभिन्न लोगों से सुरक्षा मिलती है। धमतरी नगर के समस्त जन-जन के कल्याण के लिए आयोजन किया गया है। माता को जलाभिषेक करने से सुख-समृध्दि की प्राप्ति होती है। मालूम हो कि शीतला सप्तमी में लोग सात दिन में ठंडा खाते हैं। मंदिर पहुंचकर माता को भी ठंडा भोजन समर्पित करते हैं। माता कोपूड़ी, पकौड़ी, मीठा चांवल, दही और बजारे की रोटी आदि समर्पित करते हैं। ठंडा खाना एक दिन पहले बनाते है और दूसरे दिन ग्रहण करते हैं। मंदिर में शीतला माता की कथा भी सुनते है। शीतला माता के नाम का अर्थ है शीतला यानी शीतलता देने वाली। मान्यता है कि इस पूजा से रोगों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस समय ठंडा खाने से ऋतु परिवर्तन से होने वाली मौसमी बीमारी जैसे सर्दी, कप, फोडे-फूसी, आंख, त्वचा संबधी बीमारियां होने की संभावना नहीं रहती।

ये है शीतला माता से जुड़ी कथा: ऐसा माना जाता है कि पुराने समय में एक दिन किसी गांव के लोगों ने देवी मां को गर्म खाने का भोग लगा दिया। इससे देवी मां का मुंह जल गया और वहां क्रोधित हो गई। देवी के क्रोध से गांव में आग लग गई। लेकिन एक वृध्दा का घर आग से बच गया। अगले दिन गांव के लोगों को बूढ़ी औरत ने बताया कि उसने शीतला माता को ठंडे खाने का भोग लगाया था। तभी से शीतला माता को ठंडे खाने का भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई।

 

 

 

 

MadhyaBharat 22 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.