Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव
sehdol, Stone pelting, police team
शहडोल । मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के बाद शहडोल जिले में पुलिस पर हमले का मामला सामने यहां है। शहडोल जिले बुढ़ार थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारियों पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम पर शुक्रवार की रात पथराव हो गया। इस घटना में एक महिला आरक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने शनिवार को बताया कि कुछ दिन पहले केशवाही क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा व्यापारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया वाहन ईरानी बाड़ा देखा गया है। इसी सूचना पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस ईरानी बाड़ा गई थी। रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस वाहन अंदर नहीं जा पाया। इस दौरान यूपी की महराजगंज पुलिस भी बुढ़ार थाना पुलिस के साथ ईरानी मोहल्ला में मौजूद थी। यूपी पुलिस लूट के आरोपी यूसुफ अली को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उन्होंने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था। इससे मोहल्ले में तनाव हो गया। तभी बुढ़ार थाने के कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह पैदल ही मोहल्ले में गए। यहां उन्होंने फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ की। तभी फिरोज ने गालीगलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के अन्य लोग भी जमा हो गए। उन्होंने कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की की। बचाव में आए पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने पथराव कर दिया।


उन्होंने बताया कि हमले में महिला कॉन्स्टेबल सरिता और कॉन्स्टेबल आशीष तिवारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। चार राज्यों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


पूछताछ की तो अभद्रता करने लगे मोहल्ले वाले
 
कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह ने बुढ़ार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह सब इंस्पेक्टर उमाशंकर चतुर्वेदी के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल शंकर प्रजापति, कॉन्स्टेबल आशीष तिवारी, कृष्ण नारायण मिश्रा, सुशील सिंह, सरिता सिंह, श्रुति सिंह के साथ ईरानी मोहल्ले में सफेद अपाचे बाइक की तलाश में गए थे। पुलिस वाहन जाने की जगह नहीं थी, इस कारण मैं पैदल उतरकर बाइक की तलाश में मोहल्ले के अंदर गया। वहां फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ की। वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। वह गालियां देने लगा। आवाज सुनकर उसकी बेटी, बहन समेत अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग भी आ गए। सभी ने अभद्रता और झूमाझटकी की। मेरी आवाज और विवाद सुनकर मुख्य मार्ग पर खड़े पुलिसकर्मी बचाव में मोहल्ले के अंदर दौड़े। हम लोगों को समझा ही रहे थे कि आरोपियों ने पथराव कर दिया।


मामले में फिरोज अली जाफरी, कशिश, सूफिया, फरीदा बेगम, गुल हसन, सितारा, निगार सुलताना, रेशमा, रफा, खुशरुबा बेगम, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन, अर्शिफी, साबर, सादिर, बालू हुसैन, अकरम और उसकी पत्नी समेत अन्य के नाम शामिल हैं।


यूपी पुलिस के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस भी शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र पहुंची है। ईरानी मोहल्ला में रहने वाला तौहीद अली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 65 लाख के जेवरात लूट मामले में फरार है। आरोपी की तलाश में बिलासपुर पुलिस यहां आई है। राजस्थान पुलिस भी बुढ़ार पुलिस के संपर्क में है। इन आरोपियों ने राजस्थान में भी अपराध किया है।

 

MadhyaBharat 22 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.