Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कई महीने से एनीकट के सभी गेट खराब लगातार बर्बाद हो रहा पानी
balrampur, gates of Anicut  , water wasted

बलरामपुर । जिले में हुए दो दिन के बारिश से अब फिर मौसम साफ हो गया है और लोगों को प्रचंड गर्मी सताने लगी है। गर्मी के मौसम में एक मात्र जीवनदायिनी कन्हर नदी रामानुजगंज के लोगों की प्यास बुझाती है। इस नदी से लगभग बीस हजार की आबादी निर्भर है। लेकिन जल संसाधन विभाग की लापवाही से अब यह नदी भी सूखने की कगार पर आ गई है। एनीकट के सभी गेट खराब होने के कारण पानी लगातार लीक कर रहा है।

 

हर वर्ष विभाग गेट की मरम्मत करवाता है कि लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के कारण फिर से पानी लीक होने लगता है। जिससे मई-जून महीने में नदी बिल्कुल सुख जाती है। नगर की बीस हजार आबादी इससे प्रभावित होती है। सरहदी क्षेत्र में बहने वाली कन्हर नदी दो राज्यों को जोड़ती है। कन्हर के किनारे बसे दोनों राज्यों के लोग इसी नदी से अपनी प्यास बुझते है। अगर लीकेज को जल्द ठीक नहीं करवाया गया तो, एक से दो महीने में नदी पूरी तरह से सुख जाएगी।

 

इस विषय में आज रविवार को जल संसाधन विभाग के एसडीओ जीडी गैंडरे ने बताया कि कुछ दिन पहले काली मिट्टी डालकर देशी जुगाड़ से मरम्मत करवाया गया था। लीकेज कम हुआ था। कल फिर इसे देखते है।

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.