Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल में सड़क हादसे में नर्सिंग की छात्रा की मौत
bhopal, Nursing student died, road accident

भोपाल । भोपाल में रविवार को नर्सिंग छात्रों की स्कूटी डिवाइड से टकरा गई। जिससे एक छात्रा की इलाज के दौरान सोमवार तड़के मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं का इलाज चल रहा है। तीनों छात्राएं रविवार रात चर्च से प्रेयर कर लौट रही थीं। इसी दौरान जेल रोड पर हादसा हुआ। मृतक छात्रा चिरायु मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा थी। परिचितों की मौजूदगी में सोमवार को पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
 

जानकारी अनुसार तीनों छात्राएं मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। एक साथ ही चिरायु मैडिकल कॉलेज के में पढ़ती और वहीं हॉस्टल में रहती थीं। एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि शानी मैथ्यू (23) चिरायु मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की छात्रा थी और वहीं से इंटर्नशिप कर रही थी। रविवार शाम को वह अपनी सहेलियों, सेंदल सोना और सोरिल, के साथ जेल रोड स्थित चर्च गई थी। वहां से लौटते समय उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।

 

तीनों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्कूटी डिसबैलेंस कैसे हुई। हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करेगी।

 

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.