Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शासकीयकरण की मांग पर पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी
balrampur,Panchayat secretaries,strike continues

बलरामपुर । जिले के राजपुर में पंचायत सचिव संघ बीते 17 मार्च से अपनी एक सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। पंचायत सचिव संघ की राजपुर इकाई 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों को शासकीयकरण की मांग को लेकर आठ दिनों से हड़ताल में डटे हुए हैं। इधर, पंचायतों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीण अपने काम के लिए पंचायत भवन पहुंच रहे हैं, लेकिन बिना काम कराए वापस लौट रहे हैं।

 

राजपुर सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार ने आज सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में वर्ष 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा किया गया था। इस संबंध में बीते वर्ष जुलाई महीने में मुख्यमंत्री के द्वारा सचिवों को शासकीयकरण करने का भरोसा दिया गया था। बीते वर्ष 16 जुलाई को सीएम के द्वारा जारी घोषणा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समिति गठन कर 30 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अल्टीमेटम भी दिया गया था।

 

आगे उन्होंने कहा आदेश के परिपालन में कमेटी द्वारा पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। जिस पर पंचायत सचिवों को विश्वास था कि रिपोर्ट अनुसार बजट सत्र में शासकीयकरण का सौगात सचिवों को प्रदान किया जायेगा लेकिन बजट सत्र में यह वादा झूठा साबित हुआ। इस विषय पर सरकार द्वारा कोई पहल नहीं करने के कारण पूरे प्रदेश के पंचायत सचिव आक्रोशित है। सचिव संघ हड़ताल तभी समाप्त करेंगे जब सचिवों की शासकीयकरण की मांग पूरी होगी।

 

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.