Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी : देवेंद्र फडणवीस
mumbai, Strictest action, Devendra Fadnavis

मुंबई । उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की व्यंगात्मक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों का कामकाज कई बार स्थगित करना पड़ा। सत्तापक्ष के आक्रामक विधायकों ने कुणाल कामरा पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में शोरशराबा किया। इसके बाद कामरा के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दिया है।  


विधानसभा में शिंदे समूह के विधायक अर्जुन खोतकर ने कहा कि स्टैंड अप कामेडियन कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंगात्मक टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। इससे पहले कामरा ने प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। इसलिए इस मामले में कामरा पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद सत्तापक्ष के कई विधायकों ने खोतकर की मांग का समर्थन किया और शोरशराबा मचाने लगे। इस पर अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभागृह का कामकाम पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद शुरू हुई कार्यवाही में मुख्यमंत्री ने कुणाल कामरा के बयान की निंदा की।

 

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में दिखा दिया है कि बालासाहेब ठाकरे के विचार किसके साथ हैं। फडणवीस ने कहा कि कोई भी व्यंगात्मक कविता लिखे, राजनीतिक व्यंग्य लिखे, तो हम तालियां बजाएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करने वाले लोग हैं, लेकिन अगर कोई इस तरह सुपारी लेकर हमारा अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


इसी तरह विधान परिषद में भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कुणाल कामरा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। दरेकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे बड़े नेता हैं और उन पर की गई व्यंगात्मक टिप्पणी से उनके समर्थक नाराज हुए हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि कुणाल कामरा ने बोला है, वह सत्य है, इसे मजाकिया लहजे में लिया जा सकता था, लेकिन इसे लेकर खार में होटल में तोड़ फोड़ की गई है। लॉ एंड आर्डर खराब किया गया है। होटल में तोड़-फोड़ करने वालों पर ही कार्रवाई की जानी चाहिए।

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.