Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विपक्षी दलों के छात्र संगठनों का शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट के खिलाफ प्रदर्शन
new delhi, Student organizations ,UGC draft

नई दिल्ली । आईएनडीआई गठबंधन के घटक दलों के छात्र संगठनों ने सोमवार को जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट सहित देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थानों पर आज सत्ता पक्ष के लोग कब्जा कर रहे हैं। छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं।


विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), वाम दलों के छात्र संगठन अखिल भारतीय स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ), समाजवादी छात्र सभा और छात्र राष्ट्रीय जनता दाल (सीआरजेडी) और अन्य संगठनों भाग किया।


राहुल ने जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के चलते किसी को रोजगार नहीं मिलेगा। देश बर्बाद हो जाएगा। आज विपक्ष की मांग को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वह हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पूरी ताकत से लड़ें। राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री के कुंभ मेले पर दिए भाषण का उल्लेख कर कहा कि इस पर बात करना ठीक है लेकिन उन्हें भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर एक शब्द नहीं कहते हैं। हमें इन सबके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। 

 

एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस दौरान कहा कि हमने राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा हैं। इसमें हमने मांग की है कि नई शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट वापस लिया जाए। इसमें हमने पेपर लीक और छात्रों के साथ भेदभाव का मुद्दा भी उठाया।

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.