Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दलित‍ों की तरह पिछड़े वर्ग को भी झेलना पड़ा अपमान: मायावती
lucknow, Like Dalits, backward classes

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को अभी काफी समय बचा है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपने वोटरों को साधने के लिए चाल चलनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। इसमें बड़ी संख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता शामिल हुए। बैठक में पार्टी के जनाधार बढ़ाने व संगठन की मजबूती के साथ आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। मायावती ने कहा कि दलितों की तरह ही पिछड़े वर्ग के लोगों को भी अपमान झेलना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने भाईचारा कमेटी का भी ऐलान किया।

 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दलितों की तरह ही अन्‍य पिछड़े वर्ग के प्रति केंद्र और राज्‍य सरकारों के जातिवादी द्वेषपूर्ण, हीन और संकीर्ण रवैये के कारण उनकी हर स्‍तर पर उपेक्षा, शोषण, तिरस्‍कार आदि का अपमान झेलना पड़ा है। इससे मुक्ति पाने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्‍बेडकर के संघर्ष के अनुरूप बहुजन समाज के सभी अंग को आपसी भाईचारा के आधार पर संगठित होना होगा। बसपा से जुड़े लोग अभियान के तहत गांव-गांव में जाएं। वहां पर लोगों को खासकर भाजपा, कांग्रेस और सपा आदि इन पार्टियों के दलित व अन्य पिछड़े वर्ग विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे के साथ-साथ इनके द्वारा किए गये छलावा के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। क्योंकि बहुजन समाज से ताल्लुक रखने वाले यही लोग हैं, जो सरकार की गलत नितियों के कारण इस दौर में जबरदस्त महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। संगठित होकर इन जातिवादी पार्टियों को परास्त करके राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना ही बहुजनों के सामने अच्छे दिन लाने का एक मात्र बेहतर विकल्प है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व सपा और इनकी पीडीए जिसे लोग परिवार डेवल्पमेंट अथारिटी भी कहते हैं, इसमें ओबीसी समाज के करोड़ों बहुजनों का हित न कभी सुरक्षित था और न आगे सुरक्षित रह सकता है। 14 अप्रैल को डा. आम्बेडकर की जयंती बसपा इस बार पूरे देश में विचार संगोष्ठी के रूप में मनाएगी। उन्हें भरोसा है कि ओबीसी समाज को बसपा में जोड़ने के लिए पार्टी के लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल करेंगे।

 

MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.