Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ईद से पहले राजधानी में शुरू हुआ भाजपा का "सौगात-ए-मोदी" अभियान
new delhi, BJP

नई दिल्ली । देश के मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की सौगात देने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभियान सौगात-ए-मोदी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में शुरू किया गया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने गालिब अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री और मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

 

इस दौरान उन्होंने कई लोगों को "सौगात-ए-मोदी" े तहत िन र ं र । इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी कठिनाई के त्योहार मना सकें। इस अभियान के तहत 32,000 अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए देशभर की 32,000 मस्जिदों के साथ सहयोग करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरोज़ और भारतीय नववर्ष जैसे आगामी अवसरों के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा "सौगात-ए-मोदी" अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

सौगात-ए-मोदी' ईद किट पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी का विकास एजेंडा कभी भी वोटों के लिए नहीं रहा है। पिछले 11 सालों में उन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशिहाली लाने का काम किया है। विकास के मामले में उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। यहां तक ​​कि जो लोग मोदी को वोट देने से कतराते हैं, वे भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि मोदी ने अपने वादे पूरे किए हैं।

सौगात-ए-मोदी किट के जरिए गरीब मुसलमानों को जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। इस किट में सेवइयां, आटा, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे।
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.