Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंचधारी डैम में डूबने से दाे सगी बहनाें की मौत
raigarh, Two sisters died , Panchdhari Dam

रायगढ़  । जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचधारी डैम में  डूबने से दाे लड़कियों की मौत हो गई है। दोनों मृतक लड़कियां सगी बहने थीं जो चक्रधर नगर के विनोबा नगर की निवासी है।

इस संबंध में चक्रधर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि मृतकों की पहचान विनोबा नगर निवासी विंध्या जाटवर (19) और अंजली जाटवर (17) के रूप में हुई है। दाेनाें बहनें सोमवार की शाम डैम में नहाने के लिए गई थीं, वहीं मंगलवार की सुबह उनकी तैरती हुई लाश मिली। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों बहनों के शव को बाहर निकाला गया। लंबे समय तक पानी में डूबने की वजह से मृतक बहनों के शरीर पूरी तरह से अकड़ चुके थे,  दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.