Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
टोंकखुर्द सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा रुपयों से भरा बैग
dewas,Bike riding, miscreants looted
देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लूट का मामला सामने आया है। यहां पीपलरावां क्षेत्र के जमोनिया की सहकारी सोसायटी से टोंकखुर्द सहकारी बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे कर्मचारी को जमोनिया से बरदू गांव के रास्ते पर एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने रोका और धमकाकर रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सोसायटी का सहायक सचिव मुकेश पटेल बुधवार को किसानों से हो रही ऋण वसूली की करीब 32 लाख रुपये की नगदी एक बैग में लेकर मोटरसाइकिल से टोंकखुर्द जा रहा था। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाशों ने हेलमेट पहने हुए थे। घटना दोपहर 3.35 मिनट की बताई जा रही है, जिसकी सूचना पुलिस को करीब 4.15 बजे मिली।


एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया ने बताया कि कर्मचारी ऋण वसूली की राशि टोंकखुर्द स्थित सहकारी बैंक में जमा करवाने जा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई। सूचना मिलते ही टोंकखुर्द, सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा सहित कई थाना क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने कई जगह चेक पाइंट लगाए। आसपास के जिलों में भी घटना की सूचना दी गई है। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।

 

 

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.