Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सतना पहुंचे जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
bhopal, Jitu Patwari,  government

भाेपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और अभा कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह बुधवार काे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हाेने सतना पहुंचें। यहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, सीडब्लूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल भी मौजूद थे।


जीतू पटवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्हाेंने आराेप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया पनप रहा है। पटवारी ने कहा कि किसान, गरीब, कर्मचारी सभी सेक्टर पर सरकार और माफिया हावी हो चुका है। यहां तक कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया जगत के लोगों पर हमला, उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है, खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।


पटवारी ने परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही साैरभ मामले में कहा कि 25 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है सोने की ईंटें इनोवा में मिली, 10 करोड़ रूपये इनोवा में मिले, इनोवा कहां से चली कहां रूकी काेई नहीं पकड़ पाया। सरकार केवल जांच एजेंसियाें के जरिए विपक्ष को निशाना बनाती हैं। फिर की कांग्रेस की विचारधारा नहीं जागे तो कौन जागे? कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये संगठन को मजबूत और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। 

 
MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.