Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकसभा अध्यक्ष ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को दी मर्यादित आचरण की नसीहत
new delhi, Lok Sabha Speaker ,advised   Rahul Gandhi

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी को आचरण संबंधी मर्यादाओं के पालन करने की नसीहत दी। शून्यकाल की समाप्ति के पूर्व उन्होंने सदन की नियम प्रक्रिया के तहत मर्यादा और आचरण करने की बात कही।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों को मर्यादा और शालीनता के उच्च मानदडों को बनाए रखना चाहिए। सदन में उनके संज्ञान में ऐसी कई घटनाएं हैं, जब सदस्यों के आचरण सदन की उच्च परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप नहीं रहे हैं। इस सदन में पिता-पुत्र मां-बेटी और पति-पत्नी सदस्य रहे हैं। इस संबंध में वे नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा करते हैं कि वह लोकसभा की प्रक्रिया कार्य संख्या नियम 349 में वर्णित नियमों के तहत आचरण करें जो सदन की उच्च मर्यादा के अनुरूप रहना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में नेता विपक्ष पर की टिप्पणी का कोई कारण नहीं बताया। साथ ही राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सदस्य इस पर कुछ बोल पाते इससे पहले अध्यक्ष बिरला अपनी टिप्पणियों के बाद कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर उठकर चले गए।

लोकसभा से बाहर आकर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नहीं पता लोकसभा अध्यक्ष किस विषय पर बात कर रहे थे। अध्यक्ष ने जब टिप्पणी की और उन्होंने बोलना चाहा तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया और वे उठकर चले गए। उन्होंने कहा, “जब भी मैं बोलने के लिए उठता हूं, तो वे मुझे नहीं बोलने देते। पिछले 8-10 दिनों में, उन्होंने मुझे कभी बोलने की अनुमति नहीं दी।”

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.