Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई का छापा
raipur, CBI raids,Bhupesh Baghel

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के रायपुर के सरकारी और भिलाई के निजी आवास पर आज सुबह सीबीआई ने छापा मारा। इसकी भनक मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे। बंगले के चारों ओर बैरिकेट्स लगाकर पुलिस को तैनात किया गया है।
इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले एक कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि वह बघेल सर्मथकों को लेकर घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के रोकने पर वह गुस्से में आकर तू-तू मैं-मैं में उतर आया।
बताया गया है कि सीबीआई ने भूपेश के कई सहयोगियों और करीबियों के घरों पर भी धावा बोला है। भिलाई में ही विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। इसके अलावा पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, आईपीएस अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास, आईपीएस आरिफ शेख, पूर्व रायपुर आईजी और वरिष्ठ आईपीएस आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास पर सीबीआई के अधिकारियों ने छापा मारा है।

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.