Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
डीजल-पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली खंभे से टकराकर पलटा
raigarh,   tanker filled with diesel ,electric pole

रायगढ़ । धर्मजयगढ़ से पत्थलगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेजपुर गांव के घाट के पास आज दोपहर 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। डीजल-पेट्रोल से भरा एक टैंकर अन‍ियंत्र‍ित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

वहीं इस हादसे के तुरंत बाद टैंकर से रिसाव शुरू हो गया, जिसे देख स्थानीय लोग तेल लेने के लिए मौके पर उमड़ पड़े। लोग बाल्टी, बोतल और अन्य बर्तन लेकर टैंकर से गिर रहे ईंधन को इकट्ठा करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर लोगों को हटाया।

 

टैंकर के बिजली के खंभे से टकराने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया और टैंकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दुर्घटनास्थल पर न जाएं और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वहीं रैरूमा चौकी पुलिस ने टैंकर चालक से पूछताछ करते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.