Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
देश में सभी संस्थाओं को साथ मिलकर काम करना हैः जगदीप धनखड़
new delhi,All the institutions, Jagdeep Dhankhar

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन में कहा कि देश में सभी संस्थाओं को एक साथ मिलकर काम करना है। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर मिले जले नोटों की जांच ठीक से होनी चाहिए। उन्होंने सदन में यह टिप्पणी कल हुई सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए की। धनखड़ ने इस बैठक को सार्थक बताया।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जनता के मन को झकझोर रहा है। बैठक में सदन के नेता और विपक्ष के नेता सहित राजनीतिक दलों के नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विस्तार में जाने की आवश्यकता नहीं है। विचार-विमर्श सर्वसम्मति से हुआ। यह चिंता को दर्शाता है। यह मुद्दा संस्थाओं के बीच का नहीं है। ऐसा नहीं है कि कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि सदन के नेता और विपक्ष के नेता अपने-अपने दलों और अन्य सभी संबंधित पक्षों से व्यापक परामर्श करेंगे। इसके बाद वे आगे के विचार-विमर्श के लिए उनके समक्ष आएंगे। सदन के नेता और विपक्ष के नेता दोनों ने अन्य लोगों के साथ अपने विचार साझा करने के बाद यही निष्कर्ष निकाला है।
उल्लेखनीय है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित तौर पर भारी मात्रा में जले नोटों की जांच शुरू हो चुकी है। इस मामले पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कल सर्वदलीय बैठक आहूत की थी। हालांकि बैठक में इस मसले पर कोई समाधान नहीं निकल सका। अगले हफ्ते सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

 

 

 

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.