Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पाकिस्तान की कट्टर व दुराग्रह भरी मानसिकता को नहीं बदला जा सकताः डॉ. जयशंकर
new delhi, Pakistan

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के चिंताजनक हालत की जानकारी दी। पड़ोसी देश पाकिस्तान को कट्टर और दुराग्रह मानसिकता से ग्रसित बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे बदला नहीं जा सकता।


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े कुछ प्रश्नों का उत्तर देते हुए डॉ. जयशंकर ने बताया कि भारत पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर करीबी से नजर बनाए रखे हुए है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में पिछले महीने फरवरी में ही हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के 10 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सिखों के खिलाफ तीन और अहमदिया के खिलाफ दो और एक ईसाई समुदाय के खिलाफ मामला सामने आया है।


उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधि ने हाल ही में इसका मुद्दा उठाया था। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान में ‘मानवाधिकारों के हनन, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों को चरणबद्ध तरीके से खंडित किया जा रहा है।

 

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर उन्होंने बताया कि 2024 में इस तरह के 2400 से अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। वहीं, 2025 में अब तक 72 मामले सामने आ चुके हैं। इस बारे में उन्होंने अपने समकक्ष से बातचीत की है और विदेश सचिव भी पड़ोसी देश गए थे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति हमारे लिए चिंता का सबब बनी हुई है।


डॉ. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान कट्टर और दुराग्रह मानसिकता से ग्रसित है और हम एक देश और सरकार के तौर इसे बदल नहीं सकते। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों को भारत शरण देता है और उन्हें लंबे समय के लिए वीजा सुविधा प्रदान करता है। 2014 तक भारत ने 15090 वीजा जारी किए थे।

 

MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.