Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व कांग्रेस नेता पर हमला रेलवे स्टेशन पार्किंग पर हुआ था विवाद
rewa, Former Congress leader, attacked

रीवा । रीवा में शुक्रवार देर रात रेलवे तिराहे के पास पूर्व कांग्रेस नेता भागीरथी शुक्ला पर करीब 10 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भागीरथी शुक्ला ने कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था। उनके बयान के बाद वे सुर्खियों में थे।


जानकारी के अनुसार भागीरथी शुक्ला रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मौजूद थे, तभी दो युवक कई गाड़ियों में चाबी लगाने लगे। जब शुक्ला ने विरोध किया, तो कहासुनी के बाद दोनों युवक गाली देकर भागने लगे। जब भागीरथी शुक्ला ने युवकों का पीछा किया और रेलवे तिराहे पर पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए 10 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है और पहले से सुधार हो रहा है। फिलहाल, पुलिस हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

 

MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.