Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भगवा निकालने का आदेश सीएमओ के मुंह पर कालिख पोती
damoh, Order to remove saffron, CMO

दमोह । नगर के घंटाघर पर भगवा ध्वज हटाने के मामले को लेकर जमकर बबाल हुआ है। भाजपा के पार्षदों के साथ हिन्दुवादी संगठनों के लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुये सड़क को जाम कर दिया। घटना आज यानी कि शनिवार को दोपहर की घटी है। मामले में स्थानीय घंटाघर पर काफी देर तक नारेबाजी चलती रही। दूसरी तरफ दो लोगों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके मुंह पर कालिख पोत दी और वीडियो वायरल हो गया।

 

उल्‍लेखनीय है कि नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर कुछ लोगों ने घंटाघर पर ध्वज लगाना रात्रि से प्रारंभ कर दिये थे। इन्हीं ध्वजों को हटाने आज दोपहर में नगर पालिका के कुछ कर्मचारी पहुंचे, जिनका कहना था कि सीएमओ के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। यह बात जानकर से हिन्दू विचारवंत संगठनों के लोग भड़क गये और चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद दमोह कलेक्‍टर भवन में एक बैठक हुई है। जिसमें कि आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चला।

 

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना था कि प्रत्येक पहलु की जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जबकि हिन्दुवादी संगठनों के नेता सीएमओ से माफी मांगने और निलंबन की मांग को लेकर अड़े रहे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि रात्रि से लेकर वर्तमान स्थिति तक मामले में पल-पल की जांच की जायेगी। नोटिस देेकर जवाब मांगा जायेगा।  जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। निलंबन एवं स्थानांतरण की मांग पर कलेक्टर कोचर ने कहा कि यह मामला राज्य शासन के स्तर का है, माफी मांगना न मागना सीएमओ का व्यक्तिगत मामला है।

 

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हम करने जा रहे हैं । दोषियों के विरूद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि घंटाघर पर किसी भी धर्म संंप्रदाय एवं राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार को लेकर बेनर-पंपलेट एवं ध्वजों को नहीं लगाने के आदेश पूर्व में दिये गये थे। अभी तक पुलिस थाना में किसी प्रकार की प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) उक्त मामले में दर्ज नहीं हुई है। प्रशासन एवं पुलिस जांच की बात कर रहा है।

MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.