Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंडला के एक स्कूल में 48 बच्चों के धर्मांतरण का प्रयास
mandla, Attempt to convert, school
मंडला । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बच्चों के धर्मातरण के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में 48 बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा दी जा रही थी। गत दिवस जब मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। बाल आयोग की जांच में सामने आया है कि अभिभावकों की अनुमति के बगैर यहां बच्चों को धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था। स्कूल से बड़ी मात्रा में धार्मिक किताबें जब्त की गई हैं।


दरअसल, मामला बिछिया जनपद के साइन फॉर इंडिया स्कूल का है। बाल संरक्षण आयोग को जानकारी मिली थी कि ओडिशा का ज्योति राज यहां बगैर अनुमति के स्कूल और छात्रावास का संचालन कर रहा है। गत दिवस आयोग की सदस्य डॉ. निवेदिता शर्मा और ओमकार सिंह स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो पता चला कि यहां मंडला, ओडिशा और अनूपपुर के 48 बच्चे रह रहे हैं। इनमें 15 लड़कियां और 33 लड़के शामिल हैं। टीम ने जब बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर और इंजीनियर नहीं, पास्टर और सिस्टर बनना चाहते हैं।


बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. निवेदिता शर्मा ने शनिवार को इसकी जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि यहां स्कूल आवासीय स्कूल के रूप में संचालित हो रहा था। जांच के दौरान छात्रावास में रह रहे 48 बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। यहां स्कूल के दस्तावेज में बच्चे का धर्म हिन्दू और जाति गोंड लिखी मिली, जबकि छात्रावास के रिकॉर्ड में उन्हें ईसाई बताया गया है। सभी बच्चों के धर्म को क्रिश्चियन बताया गया है। यहां बच्चियों के बाथरूम में कैमरे लगे हुए मिले जो आपत्तिजनक है। आयोग निश्चित रूप से इस पर कार्रवाई करेगा।


बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओमकार सिंह ने बताया कि एक ही परिसर में स्कूल और छात्रावास चलाया जा रहा था। छात्रावास संचालन की अनुमति नहीं थी। यहां एक कक्ष में बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। इनमें हिन्दू बच्चे भी शामिल थे। उनके हाथ में बाइबिल थी। प्रार्थना में बच्चों को शामिल करने के लिए उनके अभिभावकों की अनुमति आवश्यक है, लेकिन यहां खुलकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।


इस संबंध में मंडला में डीपीसी केके उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया था कि स्कूल में धर्मातरंण की गतिविधियां चल रही है। जब हम स्कूल के स्कूल पहुंचे, तो देखा 15 लड़कियां और 33 लड़के प्रार्थना कक्ष की ओर बाइबिल लेकर जा रहे थे। जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वह प्रार्थना कक्ष में प्रार्थना करने जा रहे हैं। बच्चों ने बताया रोजाना शाम 6.30 से यहां ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पहले हम दूसरा धर्म मानते थे। लेकिन यहां आने के बाद हम ईसाई धर्म मानने लगे हैं।

 

 

MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.