Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री ने किया दीक्षा भूमि को नमन
nagpur,  Prime Minister ,initiation ground

नागपुर  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर के दौरे पर हैं। इस बार वे दीक्षा भूमि गए और महापुरुष डॉ. आंबेडकर और तथागत गौतम बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बाबा साहब डा. आंबेडकर के पंचतीर्थों में से एक, नागपुर कि दीक्षा भूमि पर आने के सौभाग्य से अभिभूत हूं। इस पवित्र स्थान के वातावरण में बाबासाहेब के सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय के सिद्धांतों को आसानी से अनुभव किया जा सकता है। दीक्षा भूमि हमें गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को समान अधिकार और न्याय दिलाकर आगे बढ़ने की ऊर्जा देती है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस अमर युग में हम डा. आंबेडकर की शिक्षाओं और मूल्यों का पालन करेंगे। यह देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मोदी ने कहा कि विकसित और समावेशी भारत का निर्माण ही बाबा साहब को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

MadhyaBharat 30 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.