Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
dantewada , Female Naxalite , Dantewada-Bijapur border

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली को ढेर कर दिया। उसके पास से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। 

 

मृत महिला नक्सली की शिनाख्त रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी। वह नक्सलियाें के डीकेएसजेड की प्रेस टीम प्रभारी एवं एसजेडसीएम कैडर की महिला नक्सली थी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

 

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी के लिए आज सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों की टीम रवाना हुई। सुबह लगभग 9 बजे जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियाें ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलाें ने एक महिला नक्सली काे ढेर कर दिया। सर्चिंग के दाैरान मारी गई महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मृत महिला नक्सली की शिनाख्त 25 लाख की इनामी रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है l उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

 

MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.