Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अबूझमाड़ में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 500 मीटर लंबा व 7 फीट गहरा सुरंग मिला
narayanpur,   deep tunnel built, Naxalites

नारायणपुर । जवानों ने अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादियों के एक सुरक्षित ठिकाने का खुलासा किया है।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों द्वार बनाये गये 500 मीटर लंबी और 7 फीट गहरे सुरंग को सुरक्षाबलाें ने बरामद  कर उसे नष्ट कर दिया ।अब इस सुरंग की तस्वीरें वायरल हो रही है ।

 

इंद्रावती नदी के पार अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियाें द्वारा बनाये गये लगभग पांच सौ मीटर की लंबी सुरंग के भीतर नक्सली आराम से चल सकते हैं और रह सकते हैं। यह सुरंग जमीन उपर से नजर नही आती है, नक्सली इसके अंदर घुसकर छिप जाएं तो कहीं से नजर नहीं आएंगे। संभवत: नक्सली इस सुरंग का उपयाेग इसमें छिपकर अपने बचाव के लिए उपयाेग करते रहे हाेंगे । वर्तमान में यह सुरंग कुछ जगहों पर धंस गई है, लेकिन अभी भी इसका बहुत बड़ा हिस्सा ठीक-ठाक स्थिति में है, जिसका उपयाेग नक्सली छिपने और नक्सल सामग्री के छिपाकर रखने के लिए करते रहे हाेंगे।सुरक्षा बलाें ने नक्सलियाें के इस सुरंग काे ध्वस्त कर दिया है। विदित हाे कि बीते दिनों सुकमा जिले में भी जवानों ने ऐसे ही एक सुरंग को बरामद किया था, जहां नक्सलियों ने जमीन के अंदर न केवल सुरंग का निर्माण किया था, बल्कि उसमें हथियार बनाने का छोटा कारखाना भी स्थापित कर रखा था।

 

 

MadhyaBharat 31 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.