Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बलरामपुर में हाथी ने पति-पत्नी पर किया हमला
balrampur, Elephant attacked, husband and wife

बलरामपुर । रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम फुलवार के छतवा सर्किल में हाथी के हमले से दोनों पति पत्नी घायल हो गए है। गेहूं की फसल काटने के दौरान हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें हाथी ने महिला के एक झटके में हाथ को उखाड़ डाला। जबकि पति की कमर में चोट आई है। वन विभाग के द्वारा दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वन विभाग के द्वारा इलाज के लिए 50 हजार रुपये की तत्कालीन सहायता राशि मुहैया कराई गई है।

रामानुजगंज वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार बीते शाम को रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा सर्किल के ग्राम फुलवार में गेहूं की फसल काटने के दौरान शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच हाथी ने अस्मीना बीबी और उस्मान अहमद के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। हमले में उस्मान के कमर में चोट आई है। जबकि अस्मीना बीबी के हाथ को गजराज ने एक झटके में उखाड़ डाला है। सूचना पर पहुंची वन विभाग ने दोनों को आनन-फानन में रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं वन विभाग के द्वारा इलाज के लिए 50 हजार रुपये तत्कालीन सहयोग राशि मुहैया कराई गई है।

 

डिप्टी रेंजर विजय सिंह ने बताया कि उस्मान अहमद और उनकी पत्नी दोनों अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान हाथी के हमले से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। 50 हजार रुपये की तत्कालीन सहायता राशि वन विभाग की ओर से इलाज के लिए मुहैया कराई गई है। हाथी विचरण के संबंध वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा था।

 

आगे उन्होंने बताया कि कुल दस हाथी इस क्षेत्र में विचरण कर रहे है। हाथी दो दल में बंटे हुए है। एक में नौ हाथी का दल है और दूसरे में एक लोनर हाथी शामिल है। आमजन से यहीं अपील है कि शाम ढलते ही जंगल की ओर न जाए और हो सके तो बच्चे और बूढ़े को पक्के मकान में ही

रखें।

 

 

MadhyaBharat 1 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.