Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गजराज का आतंक महुआ चुनने गई महिला को पटककर मार डाला
balrampur, Terror of elephant, woman   death

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में हाथी और मनुष्य के बीच संघर्ष लगातार जारी है। आज फिर हाथी ने महुआ चुनने गई महिला को पटक पटककर मार डाला। घटना बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे की है। बीते तीन दिनों में यह हाथी के हमले से तीसरी मौत है। पूरी घटना शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम नावापारा के जोताड़ जंगल की है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जगिमा निवासी गिद्दी पहाड़ी कोरवा (50वर्ष) अन्य ग्रामीणों के साथ आज बुधवार की सुबह 6.30 बजे महुआ चुनने गई थी। महुआ चुनने के बाद नावापारा के जोताड़ जंगल से बाहर निकलने के दौरान हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया। बाकी सभी ग्रामीण अपनी जान बचाकर भाग गए। लेकिन गिद्दी (मृतका) हाथी के चपेट में आ गई। हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर पटक-पटककर मार डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

शंकरगढ़ रेंजर आशा मिंज ने बताया कि हाथी के हमले से कैजुअलिटी हुई है, महिला जंगल के बहुत अंदर तक चली गई थी। लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था। मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की तत्कालीन सहायता राशि दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी 5 लाख 75 हजार रुपये मुआवजा राशि दे दी जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि अकेला लोनर हाथी इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जो आज शाम तक राजपुर की ओर निकल जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि, हाथी के हमले से यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलवार में सोमवार शाम को दंपति गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे तभी हाथी ने दोनों दंपति पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई थी। फुलवार में हमला करने के बाद हाथी रामपुर पहुंचा। तड़के सुबह करीब 3 बजे महुआ चुनने गए दुर्गा प्रसाद (48वर्ष) को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। आज बुधवार को हाथी से ये तीसरी मौत है।

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.