Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लखनऊ उपभोक्ता फोरम ने एलन मस्क के एक्स कॉर्प को नोटिस जारी किया
new delhi, Lucknow Consumer Forum , Elon Musk

नई दिल्ली । जिला उपभोक्ता फोरम लखनऊ ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की सोशल मीडिया साइट एक्स के खिलाफ दायर याचिका पर एलन मस्क की कंपनी एक्स कॉर्प को नोटिस जारी किया है।

 

आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी एक व्हाट्स ऐप ग्रुप में साझा की है। अमिताभ ठाकुर ने अपने वाद में एक्स पर ब्लू टिक प्रीमियम अकाउंट देने के लिए पहले पैसा मांगने और उसके बाद अकाउंट को सत्यापित किए जाने को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि एक्स को किसी व्यक्ति को प्रीमियम अकाउंट देने के संबंध में धनराशि प्राप्त करने से पहले सत्यापन का काम किया जाना चाहिए, ना कि पैसा लेने के बाद। एक्स ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि यदि किसी व्यक्ति को सत्यापन के योग्य नहीं पाया जाता है तो उसका पैसा ब्याज सहित लौटाया जाएगा या बिना ब्याज के। साथ ही एक स्कीम से दूसरे स्कीम में अपग्रेडेशन के प्रयास में भी ग्राहकों को तमाम दिक्कतें आती हैं। इसमें कहा जाता है कि वह उसी प्लेटफार्म पर हो सकता है, जिस पर पहले वाला अकाउंट लिया गया है, लेकिन अक्सर पहले वाले अकाउंट पर अपग्रेडेशन नहीं हो पाता है और दूसरे प्लेटफार्म पर ज्यादा पैसा देना पड़ता है।


अमिताभ ठाकुर ने इसे उपभोक्ता संरक्षण एक्ट के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार बताते हुए इन स्थितियों को समाप्त करने की मांग की है। इसके अलावा क्षतिपूर्ति के लिए 10 हजार रुपये दिए जाने की मांग भी की। फोरम ने एक्स कॉर्प को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

MadhyaBharat 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.