Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अनियंत्रित यात्री बस सड़क से उतरकर मकान में घुसी
ratlam, Uncontrolled passenger bus ,entered the house

रतलाम । जिले के जावरा में ग्राम परवलिया में गुरुवार सुबह जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस फोरलेन पर बेकाबू होकर बाछड़ा बस्ती में जा घुसी। बस अनियंत्रित हाेकर मकान में घुस गई। हादसे में बस चालक समेत चार लाेग घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जाकनारी अनुसार घटना रिंगनोद थाने के ढोढर पुलिस चौकी अंतर्गत रतलाम-लेबड़ फोरलेन स्थित परवलिया में सुबह 5 बजे हुई। बस मंदसौर की ओर से जावरा होकर इंदौर जा रही थी। ग्रामपरवलिया के पास बस के आगे सीमेंट की एक ट्राली चल रही थी। इस दौरान ट्राले से सीमेंट की कुछ बोरिया सड़क पर गिर गई। बस की स्पीड तेज हाेने के कारण बस के पहिए सीमेंट की बारियाें पर चढ़ गए, जिससे बस अनियंत्रित हाे गई और सड़क किनारे बने माताजी के ओटले से टकराते हुए रितेश चौहान नाम के एक व्यक्ति के मकान के बाहर बने बाथरूम की दीवार से जा टकराई। हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। अचानक झटका लगने से घबरा गए और माैके पर चीख पुकार मच गई।

 

हादसे में बस ड्रायवर अमजल (40) कांच तोड़कर बाहर जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सहायक ड्राइवर बलवीर (35) पिता नारायण, क्लीनर जय कांत (25) पिता देवरा तीनों निवासी सायला जोधपुर (राजस्थान) घायल हो गए। घटना के समय रितेश की मां सायरा वॉशरूम में थी। जो टक्कर से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर ढोढर चौकी पुलिस माैके पर पहुंची। घायलाें को जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद गुरुवार सुबह टोल प्लाजा की क्रेन से बस को घटना स्थल से हटाया गया।

 
 
MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.