Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में 50 फीट ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत
balod,   worker died , Power Plant

बालोद । दल्लीराजहरा थाना क्षेत्रंतर्गत स्थित श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में बीती रात काम करने के दौरान 50 फीट ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हाे गया। ऊंचाई से गिरने के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्रवण चौहान के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था। घटना के बाद प्लांट में तनावपूर्ण माहौल बन गया। काम से निकाले गए हड़ताल पर बैठे मजदूरों पर आरोप है कि उन्होंने प्लांट में घुसकर दूसरे राज्यों से आए मजदूरों से मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।


थाना प्रभारी तुलसिह पट्टावी ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई आज गुरुवार को की जा रही है। मजदूर यूनियन और प्लांट प्रबंधन के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत किया है। फिलहाल माहौल नियंत्रण में है।

 

MadhyaBharat 3 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.