Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मंत्रियों से नजदीकी का हवाला देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
korba,   citing his proximity, arrested

कोरबा । जिले की उरगा पुलिस ने मंत्रियों से नजदीकी संबंधों का हवाला देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ट्रांसफर, नौकरी दिलाने, जेल में बंद व्यक्ति को बाहर निकालने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस को लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार काे जेल भेज दिया गया।

हाल ही में, उसने सुखरीखुर्द निवासी घसिया बरेठ से सवा लाख रुपये ठग लिए। घसिया को आरोपित ने यह कहकर विश्वास दिलाया कि वह उसके बेटे को पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल से बाहर निकालवा देगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उरगा थाना में बुजुर्ग व्यक्ति से धोखाधड़ी की शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपित गेवरा बस्ती का निवासी शहजादा खान उर्फ राजू है, लेकिन वर्तमान में बिलासपुर के ग्राम चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। आरोपित लोगों को जज और पुलिस अधिकारियों से अपनी अच्छी जान पहचान होने का भरोसा दिलाता था और उनसे ठगी करता था।

इसके अलावा, आरोपित ने नगोईखार दर्री निवासी सरवंस सूर्यवंशी से आबकारी विभाग में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे। इसी प्रकार, उसने बांकीमोंगरा निवासी सुशीला महंत से उद्योग विभाग से 15 लाख रुपये का लोन दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की। बिलासपुर के मोपका निवासी संदीप यादव से भी सरगुजा में कार्यरत उसकी पत्नी का ट्रांसफर कोरबा कराने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे।

महिला शिक्षाकर्मी को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल

इसके अलावा, आरोपित ने कोरबा की एक महिला शिक्षाकर्मी को नौकरी से निकालने की धमकी भी दी थी, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति से जमीन गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपित से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि उसने और भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। इस ठग के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई शिकायतें दर्ज हैं। इससे पहले किुसमुंडा पुलिस भी इस पर कार्रवाई कर उसे जेल भेज चुकी है।

 

MadhyaBharat 5 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.